WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Drunk Clerk Sitting At Ticket Counter : स्टेशन के टिकट काउंटर पर नशे में बैठा क्लर्क, निलंबित किया!

यात्रियों ने VDO बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तब मेडिकल हुआ और कार्रवाई!

1214

Drunk Clerk Sitting At Ticket Counter : स्टेशन के टिकट काउंटर पर नशे में बैठा क्लर्क, निलंबित किया!

Indore : यहां रेलवे स्टेशन पर अजीब नजारा देखने को मिला। 24 जून की रात एक टिकट बुकिंग क्लर्क नशे की हालात में लोगों से बातचीत करते नजर आया। ये क्लर्क इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 की टिकट खिड़की पर नशे में धुत होकर टिकट बांट रहा था। वो शराब पीकर काउंटर पर बैठा था और नशे में इतना चूर था कि ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। नशेड़ी क्लर्क यात्रियों को सही से जवाब भी नहीं दे पा रहा था। उसकी ऐसी हालत देख यात्रियों ने उसका एक वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही स्टेशन स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। रेल विभाग ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल टिकट क्लर्क का मेडिकल कराया गया। उसके बाद मेडिकल रिपोर्ट आते ही उसे सस्पेंड कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, कई यात्री टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर-4 गए। वहां भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी। इस बीच लोगों ने देखा कि जो क्लर्क टिकट काउंटर पर बैठा है, वह अजीबो-गरीब तरीके से बात कर रहा है। टिकट काउंटर पर क्लर्क नशा करके बैठा था। नशे में वो झूमते हुए यात्रियों से बात कर रहा था।

 

नशे में था रेलवे कर्मचारी
उसकी हरकतें देखकर लोगों ने उसे नजदीक से देखा तो वह कर्मचारी न टिकट दे पा रहा था और न ठीक से यात्रियों के सवालों का जवाब दे रहा था। इससे खिड़की पर खड़े लोग समझ गए कि क्लर्क शराब के नशे में है। वह बोझिल आंखों से कभी यात्रियों की तरफ देख रहा था, तो कभी नीचे गर्दन कर लहरा रहा था। उसकी अंगुलियां भी कम्प्यूटर के की-बोर्ड पर ठीक से नहीं चल रही थी। भीड़ भी उसी की वजह से बढ़ रही थी। इस बीच एक यात्री ने अपना मोबाइल निकाला और काउंटर पर बैठे कर्मचारी का नशे की हालत में वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद रेलवे से उस पर कार्रवाई की।