DSP कल्पना वर्मा निलंबित, गृह विभाग द्वारा आदेश जारी

118
Suspend

DSP कल्पना वर्मा निलंबित, गृह विभाग द्वारा आदेश जारी

विनोद काशिव की रिपोर्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा की उप पुलिस अधीक्षक (DSP) कल्पना वर्मा को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 20.34.07

इस संबंध में गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि वर्मा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की प्राथमिक जांच प्रतिवेदन में वित्तीय लेनदेन,जांच में दिए गए कथन तथा व्हाट्सएप चैट के तथ्यों के विरोधाभासी, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरुपयोग करने और अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करना प्रतिवेदित हुआ है।
उनका यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है। अतः राज्य शासन एतद्द्वारा सुश्री कल्पना वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, जिला दंतेवाड़ा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर रहेगा।निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।