DSP To Additional SP Promotion: इंतजार में रिटायर होते DSP, डेढ़ महीने से नहीं हो पा रहे पदोन्नति आदेश

1330

DSP To Additional SP Promotion: इंतजार में रिटायर होते DSP, डेढ़ महीने से नहीं हो पा रहे पदोन्नति आदेश

भोपाल: एमपी में DSP To Additional SP के पद पर पदोन्नति का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। यह इंतजार पिछले डेढ़ महीने से हो रहा है। इस इंतजार में अब अफसरों का रिटायर होना शुरू हो गया है। एक अफसर हाल ही में रिटायर हो गए हैं।

इंस्पेक्टर कॉडर से पदोन्नत होकर वर्ष 2013 में DSP बने अफसरों को अब Additional SP बनाया जाना है। इनमें से अधिकांश अफसरों की उम्र अब ऐसे दौर में आ गई है कि वे जल्द ही रिटायर हो सकते हैं। इस बैच के अफसरों के रिटायर होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में भोपाल में ग्रामीण आईजी के यहां पर पदस्थ गोविंद बिहारी रावत 31 मई को रिटायर हो गए। इस बैच के कई अफसर इसी साल अपनी उम्र के 62 साल पूरे हर रहे हैं। यानि इस साल इस बैच के कई अन्य अफसर भी रिटायर होने वाले हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में वन टाईम प्रमोशन उप निरीक्षक संवर्ग के अफसरों को मिला था। इस प्रमोशन के जरिए वे निरीक्षक से डीएसपी बन गए थे। अब इन अफसरों को डीएसपी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया जाना है। इनकी डीपीसी अप्रैल में हो चुकी है। जिसमें 32 अफसरों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करना है। इस संबंध में आदेश की प्रतिक्षा में अफसर हैं।