

Dy CM Jagdish Devda’s Controversial Statement: मंत्री विजय शाह के बाद अब Dy CM जगदीश देवड़ा का बयान विवाद में, कहा – पूरा देश, देश की सेना और सैनिक PM मोदी के चरणों में नतमस्तक
जबलपुर: मध्य प्रदेश में मंत्री विजय शाह के बाद अब उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का एक बयान विवाद में है।
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना को लेकर एक बयान दिया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा- “पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।” उपमुख्यमंत्री देवड़ा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पीएम मोदी की तारीफ कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। जिसे लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है।
देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा-
Also Read: Minister’s Bad Words : मंत्री विजय शाह ने मंच से कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अनर्गल बातें की!