WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Earthquake : दिल्ली NCR में धरती कांपी, नए साल में दूसरी बार यही हुआ! 

इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद के 79 किमी दक्षिण में, तीव्रता 5.9 रही! 

725
WhatsApp Image 2023 01 05 At 8.49.04 PM

Earthquake : दिल्ली NCR में धरती कांपी, नए साल में दूसरी बार यही हुआ! 

New Delhi : आज देर शाम दिल्ली NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कश्मीर घाटी में शाम करीब 7:59 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदू कुश क्षेत्र में रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि शाम 7:55 बजे 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद के 79 किमी दक्षिण में था और इसकी गहराई जमीन से 70.66 किमी नीचे थी।

इसके साथ-साथ दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं पाकिस्तान के लाहौर और आसपास के इलाकों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए। भूकंप के केंद्र से पर उसकी गहराई ज़्यादा थी इस वजह से झटके इतनी दूर तक महसूस किए।

रविवार को भी हिली थी दिल्ली

इससे पहले रविवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। दोनों ही बार इससे किसी के घायल होने या नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा था कि रविवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में झटके के साथ हरियाणा के झज्जर में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

तब हरियाणा में था भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने एक बयान में तब कहा था कि 3.8 तीव्रता के भूकंप ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में रात करीब 1.19 बजे झटका दिया। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था और इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) देश में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है।