Biporjoy Cyclone के अंतिम प्रभाव का असर UP से MP तक, भारी बारिश के आसार

1176

Biporjoy Cyclone के अंतिम प्रभाव का असर UP से MP तक, भारी बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

Biporjoy Cyclone यूपी में जाकर अंतिम चरण में है मगर उसकी चक्राकार स्थिति पुनः मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में सक्रिय हो गई है। इसके चलते उत्तरी मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक आज कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना बन रही है, जिसमें ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, मंदसौर, नीमच, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास आदि जिलों में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है।

इधर पूर्वी मानसून का प्रभाव दक्षिण भारत में मुख्य रूप से प्रभावी रहेगा। भारत के उत्तर पश्चिम का विक्षोभ भी चक्राकार होने से पूर्वी राज्यों में बादलों का बहाव चल रहा है।

पूर्वी राज्यों सहित बंगाल, ओडिसा, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी बारिश का माहौल रहेगा।