WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Emergency Landing : महिला यात्री के सीने में दर्द के बाद इंदौर में विमान उतरा

1254

Indore : दिल्ली से बैंगलुरु जा रहे विस्तारा एयरलाइन्स (Vistar Airlines) के विमान (UK 807) की इंदौर में सोमवार रात करीब 10 बजे मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग (Medical Emergency Landing) की गई। विमान की एक महिला यात्री ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद पायलट ने इंदौर में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की। इस महिला यात्री को तत्काल एम्बुलेंस से हॉस्पिटल के जाया गया। लेकिन, उसे पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। जांच में सीने में दर्द का कारण एसिडिटी (Acidity) बताया गया।

विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली से बैंगलुरु जा रही फ्लाइट UK-807 के पायलट ने सोमवार रात करीब 9.45 बजे इंदौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। पायलट ने बताया कि विमान में सवार एक महिला यात्री को सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत है। इस पर ATC ने पायलट को तुरंत विमान लैंडिंग की अनुमति दी। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी टीम को भी सूचित किया गया। एयरपोर्ट पर तुरंत एम्बुलेंस और डॉक्टर को तैयार किया गया। विमान रात 10.07 बजे एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद महिला यात्री को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्हें विशेष परेशानी नहीं पाई गई। सीने में दर्द का भी गंभीर कारण नहीं था।

महिला अकेले ही सफर कर रही थी। विस्तारा के अधिकारियों ने उनके परिजनों से संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी दी। आज महिला यात्री फ्लाइट से बैंगलुरु रवाना होंगी।

महिला यात्री का नाम रनिता सरकार (Ranita Sarkar) बताया गया है। महिला यात्री को इंदौर में उतारने के बाद विमान 11 बजे बैंगलुरु के लिए रवाना हो गया था।