Entry Into Womb Without Permission : महाकाल के गर्भ गृह में युवक बिना अनुमति घुसा, मंदिर प्रशासक ने इसे लापरवाही माना!

महामंडलेश्वर से साथ दर्शन करने आया युवक उनके जाने के बाद अंदर चला गया!

311

Entry Into Womb Without Permission : महाकाल के गर्भ गृह में युवक बिना अनुमति घुसा, मंदिर प्रशासक ने इसे लापरवाही माना!

Ujjain : सोमवार को एक युवक बिना अनुमति महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में घुस गया। जबकि, गर्भ गृह में प्रवेश पर प्रतिबंध है। गर्भगृह के आसपास खड़े मंदिर के कर्मचारी और पुजारी यह देखकर गए। उन्होंने युवक को गर्भगृह से बाहर निकाला। यह घटना सोमवार सुबह 8 बजकर 24 मिनट की है। मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने लापरवाही बरतने पर मंदिर के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी कंपनी के दो गार्ड्स को सेवा से हटाने के लिए पत्र लिखा है। युवक को महाकाल थाने भेजा गया, उसकी पहचान नहीं हो पाई।

बताया गया कि गर्भ गृह में घुसा युवक महामंडलेश्वर से साथ दर्शन करने आया था। महामंडलेश्वर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद वह अकेला अंदर चला गया। मंदिर में पूजा चल रही थी। इस दौरान एक युवक देहरी पर दर्शन करता हुआ सीधे गर्भगृह में पहुंच गया। युवक ने शिवलिंग को छूकर नमन किया। वहां मौजूद पुजारी ने उसे देखा और पकड़ लिया। कर्मचारियों से कहकर बाहर निकलवाया। मंदिर प्रबंधन की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को लापरवाही के लिए नोटिस जारी किया है। कंपनी के गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को सेवा से बर्खास्त करने के लिए पत्र लिखा। गर्भगृह में प्रवेश पर इसलिए लगाई गई रोक महाकाल लोक बनने से पहले महाकाल मंदिर में रोजाना 20 से 30 हजार श्रद्धालु पहुंचते थे। अक्टूबर 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद भक्तों की संख्या में चार गुनी वृद्धि हो गई। यह संख्या बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश देना नामुमकिन है इसीलिए मंदिर समिति ने प्रवेश पर रोक लगा रखी है।