WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big News: CG में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर,1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर भी मारा गया!

Big News: CG में सुरक्षा बलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 14 नक्सली ढेर,1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर भी मारा गया! 

 

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर हो गए हैं। इस मुठभेड़ में

1 करोड़ का इनामी नक्सली चलपति भी मर गया है। नक्सली कमांडर था चलपति।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में मैनपुर के भालू डिग्गी के जंगल में नक्सलियों की गढ़ में सुरक्षा बलों ने घुसकर मारा है। अब तक 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। यह संख्या बढ़ सकती है।

IMG 20250121 WA0028

सोमवार से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

*क्या है पूरा मामला?* 

सुरक्षाबलों ने गरियाबंद में नक्सल विरोधी अभियान चलाया है। ऐसे में जंगलों में छिपे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान 14 नक्सली ढेर हो गए। अभी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

IMG 20250121 WA0029

गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से कुकर बम भी बरामद किए हैं।