EOW Action : ईओडब्ल्यू ने कृषि उपज मंडी के लेखापाल को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

सफाई ठेकेदार की 2 लाख की राशि रिलीज करने के पैसे मांगे, पर पकड़ाया!

289

EOW Action : ईओडब्ल्यू ने कृषि उपज मंडी के लेखापाल को 20 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Mandsaur : कॉन्ट्रैक्ट के रुपए रिलीज करने के बदले कृषि मंडी के लेखापाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की उज्जैन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। बताया गया कि उसने 78 हजार रुपए की मांग की थी। ईओडब्ल्यू की टीम ने कृषि उपज मंडी के लेखापाल हरीश कुमार वशिष्ठ को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी लेखपाल सफाई ठेकेदार की 6 महीने की राशि रिलीज करने के बदले 78 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बुधवार को इसकी पहली किस्त 20 हजार के साथ ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ लिया। ​​​​​​​

​​​​​​​ईओडब्ल्यू के डीएसपी अमित कुमार बट्टी ने बताया कि पारसलाल राठौड़ प्रोप्राइटर वाल्मिकी कंस्ट्रक्शन ऑफ मंदसौर कृषि उपज मंडी की सब्जी मंडी की सफाई का ठेका जून 2023 में मंडी से स्वीकृत हुआ था। इनकी 2 लाख रुपए की राशि को रिलीज करने के बदले आरोपी 78 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत कॉन्ट्रेक्टर के बेटे रवि ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन से की थी। इस मामले में बुधवार को ईओडब्ल्यू की टीम में आरोपी को 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया।

फरियादी रवि राठौर ने बताया कि आरोपी हरीश कुमार वशिष्ठ उनके करीब 2 लाख रुपए की राशि को 6 महीने से जारी नहीं कर रहा था। इसके बदले उसने रिश्वत की मांग की थी। आरोपी की मांग हर महीने की राशि जारी करने के बदले 20 हजार थी। अब तक की राशि के बदले उसके 78 हजार की रिश्वत बन रही थी। इसलिए उसने करीब 2 लाख की राशि को रोक रखी थी और रिश्वत के रुपए मिलने के बाद ही जारी करने की बात कही थी। इसकी शिकायत हमने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की उज्जैन शाखा को की थी। आज उस पर कार्रवाई की गई।