WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

EOW Raid : नगर निगम के दरोगा के यहां EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति मिली!

EOW Action

EOW Raid : नगर निगम के दरोगा के यहां EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति मिली!

 

Indore : इंदौर नगर निगम में बेलदार से भर्ती हुए मुकेश पांडे अब दरोगा हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो शाखा के 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने दरोगा मुकेश पांडे के तीन स्थानों पर छापा मार कार्यवाही की। मुकेश पांडे के घर संगम नगर और उसी के पास एक क़ॉलोनी में उनका स्कूल भी पाया गया, वहा भी सर्चिंग जारी है। सर्च के दौरान 7 से 8 जमीन, दुकान, कैश, सोना और गाडियां होना पाया गया है। साथ हीं उनके कार्य स्थल पर भी सर्चिंग की जा रही है।

मुकेश पांडे नगर निगम में बेलदार के रुप में ज्वाईन किया था। वे कान्य कब्ज समाज में उपाध्यक्ष की भूमिका में भी हैं। अपर आयुक्त भाव्या मित्तल के निज सहायक के रुप में भी मुकेश पांडे कामकाज देख रहे थे।