EOW Raid: पूर्व CMO के निवास पर EOW का छापा, मिली अकूत संपत्ति

902

EOW Raid: पूर्व CMO के निवास पर EOW का छापा, मिली अकूत संपत्ति

 

ग्वालियर: EOW ने आज सुबह श्योपुर CMO रहे महेश दीक्षित के ग्वालियर स्थित घर पर आकस्मिक छापा मारा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छापे में करोड़ों की क़ीमत संपत्ति के दस्तावेज मिले।

EOW Raid: पूर्व CMO के निवास पर EOW का छापा, मिली अकूत संपत्ति

नगर पालिका अशोक नगर के अकाउंटेंट महेश कुमार दीक्षित ईओडब्ल्यू के छापे के बाद धनकुबेर निकले है। उनके पास अथाह संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। छापे में मकान, भूमि, नगदी, गहने मिले हैं।

EOW Raid

ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार महेश दीक्षित वर्तमान में नगर पालिका अशोक नगर के अकाउंटेंट के साथ ही आफिस सुररिटेंडेंट भी है। उनके पास पूर्व में आंतरी डबरा के सीएमओ का भी प्रभार था। महेश ने 1990 में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के रूप में नोकरी प्रारम्भ की थी। ईओडब्ल्यू ने सुबह उनके 395 सुरेश नगर ग्वालियर के निवास पर छापा मारा।

EOW Raid: पूर्व CMO के निवास पर EOW का छापा, मिली अकूत संपत्ति

अशाेक नगर में लेखापाल महेश कुमार दिक्षित का सुरेश नगर थाटीपुर में तीन मंजिला मकान है। एमके दीक्षित पूर्व में आंतरी एवं बिलाैआ में भी पदस्थ रहे हैं। ईओडब्ल्यू डीएसपी सतीश चतुर्वेदी के नेतृत्व में आज सुबह टीम ने दीक्षित के थाटीपुर सुरेश नगर स्थित निवास पर छापा मारा।

Also Read: Political Leaders and Media : मसखरे नेता और मीडिया की भेड़चाल 

टीम काे एमके दीक्षित के मकान से करीब एक दर्जन बेशकीमती संपत्तियाें के दस्तावेज भी मिले हैं। इसमें सुरेश नगर में तीन मंजिला मकान के अलावा सेथिया गांव में तीस बीघा जमीन के कागज भी मिले हैं। सूत्राें की माने ताे टीम काे काफी मात्रा में गाेल्ड एवं कैश भी मिला है, हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टीम अब घर में मिले सभी दस्तावेज एवं कंप्यूटर खंगालने में जुटी हुई है।