WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Heart Attack : CM की चुनावी सभा में भाषण देते समय मंच पर गिरे युवा नेता, मौत!

Jaipur :  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के मंच पर भाषण दे रहे यूथ कांग्रेस के एक नेता मोहब्बत सिंह निंबोल (Mohabbat Singh Nimbol) का दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया।

   राजस्थान की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान मंगलवार को एक नेता की CM गहलोत के मंच पर भाषण देने के दौरान ही मौत हो गई। वे उपचुनाव के प्रचार के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे थे। यूथ कांग्रेस के नेता को भाषण देने के दौरान ही  हॉर्ट अटैक आया, जिससे वो मंच पर ही गिर पड़े। जब तक उन्हें इलाज के लिए ले जाया जाता, रास्ते में ही उनका निधन हो गया। दिवंगत नेता की मौत से CM अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) बहुत दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि दी है और शोक व्यक्त किया।
राजस्थान की धरियावद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इस सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए सत्ताधारी कांग्रेस की और से लसाड़िया में एक चुनावी जनसभा चल रही थी। इस जनसभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संबोधित करने वाले थे। इस दौरान मंच के संचालन की जिम्मेदारी मोहब्बत सिंह निंबोल के पास थी। लेकिन, इस घटना के बाद जनसभा नहीं हो सकी।

*देखिए सीएम गहलोत का ट्वीट*.                          IMG 20211027 WA0076