EOW Raid: DEO साहू के विभिन्न ठिकानों से10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला!

82

EOW Raid: DEO साहू के विभिन्न ठिकानों से10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला!

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) टीआर साहू के विभिन्न ठिकानों पर EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) द्वारा शनिवार को की गई छापामार कार्रवाई में 10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

जांच एजेंसी की टीमें बिलासपुर स्थित सरकारी आवास, कवर्धा स्थित मकान और रायपुर में पहुंची थी और इन ठिकानों पर मिले दस्तावेजों को खंगालने पर DEO साहू के पास से 10 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

छापे में EOW की टीम ने बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में 1.6 लाख रुपए नकद बरामद किए। वहीं, कवर्धा की पॉश कॉलोनी में मकान, पत्नी के नाम पर फार्म हाउस और रायपुर में कीमती जमीन की जानकारी सामने आई है।

 

EOW के अधिकारियों ने बताया कि साहू ने 4 करोड़ रुपए की फर्नीचर खरीदी, 86 लाख रुपए में प्रश्न पत्र छपाई, और शिक्षकों के अटैचमेंट, अनुकंपा नियुक्ति, जीपीएफ, मातृत्व अवकाश आदि में लेनदेन कर अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की है।

बता दें कि DEO साहू की पत्नी कवर्धा में व्याख्याता हैं और एक बेटा सिविल इंजीनियर है। अधिकांश संपत्तियां उनकी पत्नी के नाम पर हैं। कवर्धा के मकान में 20 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवर, बैंक पासबुक, एफडी और एलआईसी में बड़े निवेश का पता चला है।

EOW ने बैंक पासबुक जब्त कर खातों से लेनदेन पर रोक लगाने के अब DEO साहू और उनकी पत्नी की आय और खर्च का हिसाब निकालेगी। इसके बाद यह जांच की जाएगी कि उन्होंने अपनी आय से कितनी अधिक संपत्ति जुटाई है।

DEO साहू के पास दो कारें हैं, जिनके माइलोमीटर चेक किए गए हैं और डीजल-पेट्रोल का हिसाब भी निकाला जाएगा।

EOW के अधिकारियों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि के बाद डीईओ साहू की गिरफ्तारी हो सकती है। रायपुर में साहू ने पत्नी के नाम से एक बड़ा प्लॉट खरीदा है। संपत्ति की पूरी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।