
पढ़ना जारी रखें
इसी के चलते सभी धर्मों की मान्यताओं के अनुसार धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। इसी तारतम्य में इस साल भी सपना गुरु की अगुवाई में चंद्रगुप्त प्रतिमा चौराहा के पास जनकपुरी कॉलोनी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे का शुभारंभ जगदंबा की आरती से हुआ। के इस दौरान यहां महाप्रसादी के साथ भजन संध्या भी हुई। बीच में थोड़े समय के लिए भारी बारिश भी हुई, किंतु उसके बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लेते हुए महाप्रसादी का लाभ लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में किन्नर समाज जनों के साथ ही आम जनता ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
