Ex IAS Anil Tuteja: CG DMF Scam में पूर्व IAS अधिकारी गिरफ्तार, 26 तक पुलिस रिमांड पर

65

Ex IAS Anil Tuteja: CG DMF Scam में पूर्व IAS अधिकारी गिरफ्तार, 26 तक पुलिस रिमांड पर

विनोद काशिव की रिपोर्ट 

रायपुर: प्रदेश के बहुचर्चित DMF घोटाला मामले में EOW और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पूर्व IAS अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है। IMG 20260224 WA0030

EOW के अनुसार विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, दस्तावेज और विभिन्न व्यक्तियों के बयान के आधार पर प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि टूटेजा ने DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों और फर्मों को कथित रूप से कमीशन लेकर काम दिलाया। जांच में यह भी आरोप सामने आए है कि टूटेजा ने अपने रिश्तेदारों और करीबियों के फर्म को कमीशन लेकर काम दिया।

डिजिटल एविडेंस और बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया टूटेजा के खिलाफ शासकीय राशि के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद टूटेजा को कोर्ट में पेश किया गया और 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।