Ex IAS Officer Appointed OSD: पूर्व IAS अधिकारी आनंद शर्मा बने मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD, सिंहस्थ कार्यों का करेंगे समन्वय

6371

Ex IAS Officer Appointed OSD: पूर्व IAS अधिकारी आनंद शर्मा बने मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD, सिंहस्थ कार्यों का करेंगे समन्वय

 

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी आनंद शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है। वे विशेष रूप से सिंहस्थ एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विषयक कार्यों का समन्वय करेंगे।

आनंद शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2001 बैच के अधिकारी रहे हैं।

वे विदिशा और राजगढ़ जिलों के कलेक्टर और बाद में सागर और उज्जैन संभाग के कमिश्नर भी रहे। वह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भी OSD रहे हैं।

Screenshot 20240222 150110 736

आनंद शर्मा की गिनती प्रदेश में परिणाम देने वाले अधिकारियों में रही है।