Ex IAS Rajiv Gauba: पूर्व कैबिनेट सचिव नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त

175
Ex IAS Rajiv Gauba
Ex IAS Rajiv Gauba

Ex IAS Rajiv Gauba: पूर्व कैबिनेट सचिव नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1982 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी पूर्व केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) का नया पूर्ण कालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री पद का दर्जा भी दिया गया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई है। नीति आयोग भारत सरकार का शीर्ष थिंक-टैंक है।

राजीव गौबा ने पिछले तीन दशकों में बिहार, झारखंड में केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय कैबिनेट सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। आवास और शहरी मामलों के केंद्रीय सचिव बनने से पहले उन्होंने झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया।

Ex ED Chief Sanjay Mishra: पूर्व ED प्रमुख EAC-PM में सचिव के पद पर पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त 

राजीव गौबा ने डॉ. विजय कुमार सारस्वत, प्रोफेसर रमेश चंद और डॉ. विनोद पॉल के साथ आयोग में चौथे सदस्य के रूप में अपना नया कार्यकाल शुरू किया है। वर्तमान में, डॉ. सुमन बेरी कैबिनेट मंत्री के पद और दर्जे के साथ उपाध्यक्ष हैं, जबकि पूर्व वाणिज्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम (सेवानिवृत्त IAS: 1987: CG) आयोग के CEO हैं।

IRS Promotion: 2 अधिकारी प्रधान मुख्य आयुक्त, 2 अधिकारी मुख्य आयुक्त और अन्य 2 अधिकारी प्रधान आयुक्त के पद पर पदोन्नत

Service Extension: परमा सेन को व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में 2 साल का सेवा विस्तार मिला