WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Excellence in Service Award : लायंस क्लब रतलाम समर्पण टीम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मिले 13 अवार्ड!

Excellence in Service Award : लायंस क्लब रतलाम समर्पण टीम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए मिले 13 अवार्ड!

 

Ratlam : लायंस क्लब इंटरनेशनल की आठवीं वार्षिक कन्वेंशन जुनून 24- 25 मई को जोधपुर में आयोजित की गई! जिसमें मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन डॉक्टर संजीव जैन, लायन यश शर्मा मल्टीपल काउंसिल सेक्रेटरी, लायन कुलभूषण मित्तल गेट वाइस एरिया लीडर, डिस्ट्रिक्ट 32 33 जी 1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रुनवाल द्वारा उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में लायंस क्लब रतलाम समर्पण की टीम को 13 अवार्ड उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्राप्त हुए।

IMG 20250526 WA0103

जिसमें लायंस समर्पण अध्यक्ष लायन अनीता झालीवाल को वरिष्ठ नागरिक सेवा का अवार्ड एवं क्लब को स्क्रैप बुक और पर्यावरण (जल संरक्षण) अवॉर्ड लायन सुलोचना शर्मा रीडिंग एक्शन प्रोग्राम अवार्ड, लायन वीना छाजेड़ उत्कृष्ट सेवा कार्य लायन एहतेशाम अंसारी महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड, लायन प्रीति सोलंकी एडवोकेट ब्लड डोनेशन कैंप, लायन मुबिना गोरी झोन चेयरपर्सन उत्कृष्ट कार्य, लायन अर्चना अग्रवाल चाइल्डहुड कैंसर,

लायन यास्मीन शैरानी पर्यावरण अवॉर्ड, लायन रवि बोथरा को मार्केटिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लायंस ऑफ रतलाम टीम से लायन गोपाल जोशी, लायन लायन विक्रम सिंह सिसोदिया, लायन नीरज सुरोलिया, लायन सविता तिवारी, लायन विनीता नागोरिया, लायन राजेंद्र जायसवाल द्वारा शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया!

IMG 20250513 WA0054