WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Expelled From Congress : कांग्रेस ने खंडवा के बड़े नेता मोहन ढाकसे को पार्टी से निकाला!

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया!

1011
WhatsApp Image 2023 07 24 At 9.55.43 PM

Expelled From Congress : कांग्रेस ने खंडवा के बड़े नेता मोहन ढाकसे को पार्टी से निकाला!

Bhopal : कांग्रेस ने खंडवा के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहन ढाकसे को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। ढाकसे ने पिछले दिनों खंडवा में मीटिंग के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त के सामने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की थी। ढाकसे ने अगले विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने के भी आरोप लगाए थे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी दिया था। लेकिन, कांग्रेस कमेटी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और मोहन ढाकसे को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके इस कृत्य को अनुशासनहीनता माना है।

खंडवा विधानसभा से मोहन ढाकसे 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वे हारे गए थे। 3 महीने पहले उन्हें खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था। लेकिन, विरोध के चलते पहले होल्ड पर रखा फिर हटा दिया गया था। इसी बात को लेकर उन्होंने पार्टी के प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने के आरोप लगाए।

WhatsApp Image 2023 07 24 at 9.55.45 PM

ढाकसे अरुण यादव के करीबी माने जाते हैं। 18 जून को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में वन-टू-वन चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर मुन्नू बाबाजी और पंधाना के शैलेश राठौर के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंक मारी, इस बीच दोनों नेताओं के बीच लात घूंसे भी चले थे।