Extension to WB CS: मुख्य सचिव IAS Manoj Pant को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार

260

Extension to WB CS: मुख्य सचिव IAS Manoj Pant को मिला 6 महीने का सेवा विस्तार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव मनोज पंत का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। पंत भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1991 बैच के IAS अधिकारी है।

केंद्र द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पंत, जो 30 जून, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, अब 31 दिसंबर, 2025 तक पद पर बने रहेंगे।