WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : मनोहरलाल जेठवानी का असामयिक निधन, परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

WhatsApp Image 2025 03 17 At 17.54.36

Eye Donation : मनोहरलाल जेठवानी का असामयिक निधन, परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

Ratlam : शहर के शास्त्री नगर निवासी मनोहरलाल जेठवानी काअसामयिक निधन होने पर समाजसेवी गिरधारीलाल वर्धानी, भगवान ढलवानी ने उनके सुपुत्र हरीश, सतीश जेठवानी को पिताजी के नेत्रदान, जनहित में करने की प्रेरणा दी। परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के डॉक्टर जीएल ददरवाल को सूचित किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के परमानंद राठौर के साथ रात्रि में ही बडनगर से रतलाम पंहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण करते हुए नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की। नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोपाल राठौड़ पतरावाला, मीनू माथुर, संजय नेनानी, हीरा भाग्यवानी, नरेन्द्र मेघानी, हरीश पंजवानी, भाजपा नेता विनोद करमचंदानी मौजूद थे। नेत्रम परिवार ने जेठवानी परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया!

नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि धर्मस्व नगरी रतलाम सोना, सेव और साड़ी के साथ-साथ नेत्रदान में भी अग्रणी होकर विख्यात हो रहा हैं। जिसकी वजह से समाज हित में जरुरतमंद लाभान्वित हो रहें हैं और उनकी आंखों को उजियारा मिल रहा हैं!