WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : श्रीमती सुभाषकांता सतीजा का देहावसान परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

WhatsApp Image 2025 01 02 At 18.01.08

Eye Donation : श्रीमती सुभाषकांता सतीजा का देहावसान परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति!

Ratlam : शहर के टीआईटी रोड निवासी स्वर्गीय भीमसेन सतीजा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभाषकांता सतीजा के निधन होने पर समाजसेवी गोपालकृष्ण सोडानी, शीतल भंसाली द्वारा सुपुत्र नीरज, कमल, समीर सतीजा एवम परिजनों को मृतिका के नेत्रदान करने हेतु प्रेरीत किया। परिजनों की सहमति मिलने पर नेत्रम संस्था द्वारा मेडिकल कॉलेज डीन अनीता मुथा को सूचित किया गया। जिनके निर्देश पर नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष रिशेन्द्र सिसोदिया के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर, राजवंत सिंह, विनोद कुशवाह द्वारा प्रहलाद गेहलोत के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए सफल नेत्रदान किया गया।

नेत्रदान में आरोग्यम हॉस्पिटल के राजेश मूणत, गौरव मूणत, मोहित मूणत, नर्स पूजा कपासीया का सहयोग रहा। नेत्रदान के लिए नेत्रम संस्था के सक्रिय सदस्य मीनु माथुर अपने वाहन को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां से टीम को लेकर आरोग्यम हॉस्पिटल आए और नेत्रदान होने के पश्चात पुनः टीम को मेडिकल कालेज छोड़ा।

नेत्रदान के दौरान नवनीत मेहता, हेमन्त मूणत, शीतल भंसाली, शलभ अग्रवाल, मीनु माथुर मोजूद थे। नेत्रम संस्था ने सतीजा परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।