WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Eye Donation : किशनलाल राठौड के निधन पर परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति, समाजहित में लिया सराहनीय निर्णय!

575
WhatsApp Image 2025 07 07 At 16.16.49

Eye Donation : किशनलाल राठौड के निधन पर परिजनों ने नेत्रदान की दी सहमति, समाजहित में लिया सराहनीय निर्णय!

अब 2 लोगों को मिलेगा उजियारा!

Ratlam : शहर के करण नगर (काला गोरा भैरव रोड) निवासी स्वर्गीय मदनलाल राठौड़ जावरा वाला के सुपुत्र किशनलाल राठौड के निधन के उपरांत उनके परिवारजनों ने एक समाजहित में निर्णय लेते हुए उनके नेत्रदान करने की सहमति दी। नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया कि परिजनों को यह प्रेरणा समाजसेवी गोपाल राठौड़ पतरावाला द्वारा दी गई।

उन्होंने किशनलाल राठौड की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता राठौड सुपुत्र जितेन्द्र राठौड, राहुल राठौड एवम परिजनों से संपर्क कर नेत्रदान की महत्ता बताई। जिसे परिवार ने सहर्ष स्वीकार किया। परिजनों की स्वीकृति प्राप्त होते ही ‘नेत्रम संस्था’ ने बड़नगर स्थित गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचित किया। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के मनीष तलाच, मोहनलाल राठौड के साथ तत्परता से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर नेत्रम संस्था के सेवावीर ललित राठौड एवम राठौड परिवार के स्नेहीजन, शुभचिंतक उपस्थित रहे!