Facebook बजाय फेस टू फेस समाधान के लिए सायकल यात्रा करेंगे विस अध्यक्ष गौतम,शुरुआत 24 अक्टूबर से

919
Facebook 
Facebook 

Facebook के बजाय फेस टू फेस समाधान के लिए सायकल यात्रा करेंगे विस अध्यक्ष गौतम

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 8 दिनों तक 72 बड़े गांवों की समस्याआों के समाधान के लिए जन आशीर्वाद के लिए सायकल यात्रा पर निकलेंगे। इस मौके पर उनके साथ गांवों में पड़ाव के दौरान अधिकारियों की टीम भी पहुंचेगी जो मौके पर समस्या निराकरण करने का काम करेगी। 300 किमी की यह यात्रा फेसबुक(Facebook) से समाधान करने के बजाय फेस टू फेस समाधान के लिए निकाली जा रही है।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

रीवा जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से विधायक गिरीश गौतम जन आशीर्वाद सायकल यात्रा पर निकलने वाले हैं।
गौतम ने कहा कि सायकल यात्रा वे हर साल निकालते रहे हैं और इस बार भी यात्रा के जरिये क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण कराएंगे।

गौतम ने कहा कि 24 अक्टूबर को पुरबा पड़रिया गांव से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा इस यात्रा का शुभारंभ करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद यह यात्रा छोटे बड़े 72 गांवों से होकर गुजरेगी।

image 1200x675 60335edb74f41

यहां चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनने और निराकरण करने का काम किया जाएगा। इसके उपरांत 31 अक्टूबर को दोपहर में यात्रा का समापन होगा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवतालाब में होने वाले यात्रा समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसको लेकर वे आज सीएम चौहान से मुलाकात करने वाले हैं जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

सात दिन तक नहीं रहेगा विस अध्यक्ष का प्रोटोकाल
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा के दौरान वे सात दिन तक विधानसभा अध्यक्ष के प्रोटोकाल को छोड़ेंगे। अपने क्षेत्र की जनता के बीच विधायक के तौर पर जाकर मिलेंगे और उनसे संवाद करेंगे।

इस दौरान सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, राशन, खाद, कृषि, पेंशन समेत अन्य आम समस्याओं के निराकरण पर फोकस रहेगा।

Also Read: 100 crore vaccination : इंदौर में जश्न मना, पर लक्ष्य अभी 12 लाख डोज दूर 

प्रशासन और संगठन ने शुरू की तैयारी
सीएम चौहान के देवतालाब आगमन और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के पुरबा पड़रिया प्रवास के चलते रीवा जिला प्रशासन और भाजपा रीवा जिला इकाई ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रोटोकाल के आधार पर सभा स्थल चयन और अन्य तैयारियां शुरू की हैं। कलेक्टर, एसपी इसके लिए कल देवतालाब पहुंचे थे। वहीं भाजपा जिला इकाई ने जिला पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है।