Insult of Constitution : कांग्रेस MLA ने संविधान जलाने की धमकी दी 

गृहमंत्री ने कहा, उन पर राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम' के तहत कार्रवाई होगी 

816
Insult of Constitution

Insult of Constitution : कांग्रेस MLA ने संविधान जलाने की धमकी दी 

Shyopur : Congress MLA बाबू जंडेल (Babu Jandel) एक बार फिर विवादों में हैं। उन्होंने किसानों के मुआवजे के सर्वे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए संविधान जलाने की धमकी दी। मुआवजा सर्वे में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर जांच नहीं हुई, तो वे विधानसभा में संविधान (Constitution) को आग लगाकर मुख्यमंत्री पर फेंकेंगे।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि Congress MLA का संविधान के प्रति ये व्यवहार अनुचित है। उन्होंने कहा कि मैंने DG साहब को कहा है कि MLA पर ‘राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम’ (Prevention of Insults to National Pride Act) के तहत कार्रवाई की जाए। गृहमंत्री ने यह भी कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर के बनाए संविधान के अपमान में हमारा पूरा विश्वास है, हम इसका अपमान नहीं होने देंगे।

Insult of Constitution

कांग्रेस विधायक (Congress MLA) के इस बयान ने विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी को घेर लिया। ये सारे आरोप एक वीडियो में वायरल हुए हैं। कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल (Babu Jandel) अपने इलाके में चल रहे खेती के नुकसान के मुआवजे को लेकर काफी नाराज हैं।

वे बुधवार को अपने क्षेत्र में थे तो यह नाराजी एक वीडियो के जरिए वायरल हो गई। इस वायरल वीडियो में बाबू जंडेल सरेआम आरोप लगा रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Central Minister Narendra SIngh Tomar) के समर्थक और पांच पटवारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। वे दस से बीस हजार रुपए लेकर किसानों के मुआवजे में नाम जोड़ रहे हैं। रुपए नहीं मिलने पर किसानों के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं।

पहले से ज्यादा भ्रष्टाचार

वायरल वीडियो में कांग्रेस विधायक ने कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके पास 3 हजार शिकायतें आई हैं। वे इन्हें विधानसभा में भी ले जाएंगे। संविधान को मुख्यमंत्री के सीने पर फेंकेंगे।

Also Read: Fake Police : नकली पुलिस वाले और तांत्रिक छोटू के कई कारनामे 

भ्रष्टाचार से नाराज होकर उन्होंने यह भी कह दिया कि इस संविधान को वे विधानसभा में जला देंगे। जंडेल यहीं नहीं रुके बल्कि आज के भ्रष्टाचार पर कहा कि इससे तो अंग्रेजों का जमाना अच्छा था। अंग्रेजों के जमाने में भ्रष्टाचार कम था, तब  लोगों में शर्म थी। आज तो सरेआम भ्रष्टाचार हो रहा है।

Insult of Constitution

सिसोदिया पर आरोप

कांग्रेस विधायक ने महावीर सिंह सिसोदिया नाम के व्यक्ति को केंद्रीय मंत्री तोमर का समर्थक बताया। कहा कि वह मनमाने ढंग से मुआवजा करा रहा है। उन्होंने कहा कि इन जैसे समर्थक ही हैं, जो मंत्री तोमर को न तो गांव तक पहुंचने देते हैं और न किसानों से मिलने देते हैं। इसलिए उन्हें सही स्थिति पता नहीं चल पा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री इनसे घिरे रहते हैं तो मुलाकात भी नहीं हो पाती।

विवादित बयानों से नाता

कांग्रेस विधायक का विवादित बयानों से हमेशा नाता रहा है। जंडेल ने पहले सिख समाज पर विवादित बयान दिया था। कुछ समय पहले जिले के एक अधिकारी और बिजली कंपनी के अधिकारी पर भी आरोप लगाए थे। डेढ़ साल पहले भी हार्स ट्रेडिंग के आरोप लगाकर वे सुर्खियों में आए थे। मगर इस बार भारतीय संविधान (Constitution of India)) जलाने का बयान देकर वे घिर गए।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा-