उज्जैन में 21लाख रुपए का नक़ली घी जब्त

प्रशासन ने मारा छापा, मिलावटखोरों में हड़कंप

585

उज्जैन में 21लाख रुपए का नक़ली घी जब्त

उज्जैन । उज्जैन में मिलावट खोरों की अब ख़ैर नहीं है। प्रशासन अब लगातार छापेमारी कर नक़ली और मिलावटी खाद्य सामग्री जप्त कर रहा है।आज फिर उन्हेल में प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई कर तालाबंद कमरे से 1086 डिब्बे घी जब्त किया है। इसके नकली होने की आशंका है। क़रीब 3700 किलो घी जब्त किया. जिसकी कीमत 21लाख के क़रीब बताई जाती है।

एडीएम अनुकूल जैन के नेतृत्व में की जा रही लगातार कार्रवाई में मंगलवार को यह बड़ी कार्रवाई एक बार फिर जैन ट्रेडर्स के संचालक ओमप्रकाश जैन के यहाँ की है।टीम को सूचना मिली थी कि कमरे में घी छिपाकर रखा गया है। ताला खुलवाकर देखा तो घी के डिब्बे भरे पड़े थे।

उल्लेखनीयहै कि मां भवानी डेयरी पर मारे गए छापे में मिलावटी मावा पकड़ा था। वही नौकर ने अपने को डेयरी संचालक बताया था। बाद में पता चला कि उसके नाम पर जैन कारोबार कर रहा है। मावे के सभी सैंपल फेल हो गए हैं। घी के सैंपल भी राज्य खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर मिलावटखोरों पर कार्यवाही आज फिर हुई।उन्हेल के उसी व्यापारी के एक नए गोदाम पर छापा मारा गया। जहां से करीब 3700 किलोग्राम बगैर ब्रांड का घी जप्त किया गया।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिले में लगातार कार्यवाही हो रही है।नक़ली मावा के व्यापारी ओम जैन के यहाँ बिना ब्रांड के घी के टीन डब्बों की प्रशासन को जानकारी मिली।जानकारी मिलते ही एडीएम अनुकूल जैन और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा टीम के साथ तत्काल छापा मारा।जिसमे क़रीब 3700 किलोग्राम घी पकड़ने में सफलता टीम को मिली

टीम ने जब गोदाम पर छापा मारा तो 186 टीन के डिब्बों में घी मिला। घी में मिलावट की पूरी संभावना है।सेंपल लिए गए हैं। इसके पहले भी ओम जैन के यहां दो बार छापा मारा गया है। यही प्रशासन ने नकली मावा बनाते पकड़ा एवं उसे सील किया थाऔर ग्राम इटावा में ओम जैन के यहाँ ही नकली मिल्क पाउडर भी जप्त किया था। आज भी यहाँ नकली घी को पकड़ने में सफलता मिली है।

अब उज्जैन ज़िले में मिलावट खोरों के ख़िलाफ़ लागातार चल रही प्रशासन की सख्त कार्यवाही से ज़िले के मिलावट खोरों में भय व्याप्त है।