Fake Watch, Fake Barcode : नकली स्मार्ट वॉच पर बार कोड भी नकली, स्कैन करना भी खतरनाक!  

सस्ता सामान साइबर फ्राड करने वालों का नया कारनामा!

250

Fake Watch, Fake Barcode : नकली स्मार्ट वॉच पर बार कोड भी नकली, स्कैन करना भी खतरनाक!  

 

Indore : शहर में करीब डेढ़ सौ लोगों का गिरोह सक्रिय है, जो नामी कंपनी की नकली स्मार्ट वॉच और ईयर बड्स बेच रहा है। ये लोग अलग जगहों पर समूह बनाकर रहते हैं और खुद को महाराष्ट्र का बताते हैं। इनके साथ बच्चे और महिलाएं भी हैं।

ये लोग खरीददार को स्मार्ट वाच और ईयरबड्स की कीमत दो-दो हजार रुपए बताते हैं। इसके बाद भाव करके एक हजार या 800 में बेचने को राजी हो जाते हैं। स्मार्ट वॉच के बॉक्स पर कीमत नहीं लिखी होती। जबकि, ईयरबड्स में 26,900 रुपए कीमत लिखी होती है। ये लोग बताते हैं कि ये सामान बेंगलुरु की कंपनी से सीधे ऑफर पर लाते है। इसलिए ये इतना सस्ता बेचते हैं।

पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने उज्जैन में महीनेभर तक जालसाजी की, अब ये यही काम इंदौर में करने लगे। ये चालबाजी का नमूना ये है कि प्रोडक्ट पर बार कोड भी होता है। जब इसे स्कैन किया जाता है, तो उस प्रोडक्ट जानकारी सामने आ जाती है।

ऐसे में खरीदी करने वाले को भरोसा हो जाता है कि प्रोडक्ट सही है। जबकि, वास्तविकता में यह बार कोड ही नकली होता है। ऐसी स्थिति में बार कोड स्कैन करने वाले का बैंक खाता भी खाली होने का खतरा है। जब ब्रांड की साइट पर प्रोडक्ट का सीरियल नंबर डाला गया तो उसकी खरीदने की तारीख अक्टूबर 2022 आई।

 

क्या कहना है पुलिस का

इस बारे में क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि नकली स्मार्ट वॉच से लोगों का डाटा चुराया जा सकता है। जब स्मार्ट वॉच किसी स्मार्ट फोन से कनेक्ट होती है, तो उसके डाटा का एक्सेस स्मार्ट वॉच को मिल जाता है। अगर स्मार्ट वॉच नकली हो, तो जालसाज आसानी से डाटा चुरा सकता है। इसके लिए लोगों को विश्वसनीय जगहों और विश्वसनीय कंपनियों से ही स्मार्ट गैजेट्स खरीदें।