False Murder Case : पति हत्या के आरोप में जेल में, पत्नी मायके में जीवित मिली!

पति पर पत्नी के शव तक को गायब करने का आरोप लगाया गया 

1904

False Murder Case : पति हत्या के आरोप में जेल में, पत्नी मायके में जीवित मिली!

Sitamarhi (Bihar) : ये खबर हैरान करने वाली है। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति छह माह से जेल में बंद है, वह तो मायके में जीवित मिली। यह मामला चोरौत थाने की परिगामा पंचायत के जोगिया गांव का है। युवती के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए हत्या की FIR दर्ज कराई थी। लाश को गायब करने का भी आरोप लगाया गया। पुलिस ने भी तत्परता दिखाकर 23 मार्च को आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जबकि, पुलिस की छानबीन में महिला अपने मायके में स्वस्थ और सुरक्षित मिली। पुलिस ने उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया।

पुलिस को महिला उसके मायके (नेपाल) से मिली। महिला के शव को जला देने की जानकारी दी गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि या घटना थाना क्षेत्र के परिगामा गांव की है। स्थानीय निवासी शशि कुमार अपनी पत्नी हीरा देवी की हत्या मामले में जेल में बंद है।

जानकारी के अनुसार, 7 महीने पहले नेपाल के महोत्तरी जिला के मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड-पांच निवासी विनोद नायक ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनकी बेटी हीरा देवी को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला है। उन्होंने ये भी बताया था कि महिला के शव को जला दिया गया। अब जब असलियत खुली तो पूरा मामला ही बदल गया।