WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता

268

ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता

श्रीलंका ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। बुधवार को श्रीलंका के पास ईरानी नेवी शिप के फंसने से 101 लोग लापता हो गए और 78 घायल हुए हैं। श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज हमारे तट के पास डूबने लगा तो इससे डिस्ट्रेस कॉल भेजा गया। इसके बाद श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने रेस्कयू किया। हालांकि श्रीलंका की ओर से जहाज पर पनडुब्बी हमले की बात से इनकार किया गया है।

Iran Ship Sri lanka

श्रीलंकाई अधिकारियों ने इस दावे को खारिज किया कि डिस्ट्रेस कॉल ईरानी शिप पर सबमरीन हमले की वजह से आई थी। कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया था कि पनडुब्बी हमले की वजह से यह ईरानी जहाज डूबा।

ईरान के अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध में होने की वजह से जहाज पर हमले के दावे ने जोर पकड़ा।

 

श्रीलंका ने कॉल मिलने पर भेजी मदद

श्रीलंकाई अधिकारियों ने कहा कि डूबते ईरानी नेवी शिप से डिस्ट्रेस कॉल आने के बाद श्रीलंका नेवी ने रेस्क्यू मिशन भेजा। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने बताया कि ईरानी फ्रिगेट आइरिस डेना पर सवार लोगों को बचाने के लिए शिप और एयरक्राफ्ट भेजे गए।180 क्रू वाला फ्रिगेट सुबह ही डूबने लगा था। श्रीलंकाई न्यूज पोर्टल एडा डेराना ने बताया कि मुश्किल में फंसा ईरानी जहाज गाले से करीब 40 नॉटिकल मील दूर था और उसमें 180 लोग सवार थे