भाजपा के बैनर तले किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली,मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिया धन्यवाद 

लोकसभा और राज्यसभा सांसद के साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों को भ्रमित कर रही  

233

भाजपा के बैनर तले किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली,मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दिया धन्यवाद 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

IMG 20251005 WA0120

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और मंदसौर जिले से विधायक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा तत्काल मुआवजा राशि एवं भावांतर की घोषणा करने पर मंदसौर जिले के किसानों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व एवं सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर आदि की गरिमामय उपस्थिति में मंदसौर बायपास चौराहा स्थित गुराडिया बालाजी मंदिर से विशाल ट्रैक्टर रैली मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को धन्यवाद स्वरूप निकाली। यह रैली महू नीमच रोड स्थित कृषि उपज मंडी, श्रीकोल्ड चौराहा, बीपीएल चौराहा होते हुए गांधी चौराहा पहुंची, जहां पर सभा संपन्न हुई।

IMG 20251005 WA0118

सभा के प्रारम्भ में भाजपा मंडल अध्यक्ष बंधुओं द्वारा किसानों और अतिथि जनों का दुपट्टा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।

IMG 20251005 WA0121

धन्यवाद ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आज कांग्रेस जिले के किसानों के बीच अराजकता का माहौल बना रही है। अभी सोयाबीन की फसल खेत में ही है तत्काल डॉक्टर मोहन यादव ने फसलों का आकलन सर्वे के माध्यम से करा कर दिवाली के पूर्व मुआवजा किसानों के खाते में पहुंचा दिया है और जो शेष रही फसल मंडी में बिकेगी उसके ऊपर भावांतर योजना को भी लागू कर दिया है यह निश्चित रूप से मध्य प्रदेश सरकार का जिले के किसानों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला है। साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा जीएसटी में कटौती के कारण आज किसानों ने ट्रैक्टर खरीदने में साठ हजार से लेकर ₹ एक लाख तक की बचत की है , उससे भी किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। जो यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हर सुख दुख में साथ खड़ी रहती है।मैं तमाम किसान बंधुओ से आग्रह करूंगा कि वह अपने-अपने क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रहे दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब दे।

 

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मंदसौर जिले के तीन लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने तत्काल राहत राशि ट्रांसफर की है। यह राशि ऐसे समय पर किसानों को प्राप्त हो गई है जिनकी फसल अभी भी खेतों में ही है और इसके साथ ही भावांतर की घोषणा सोयाबीन फसल के किसानों को आर्थिक रूप से हुए नुकसान की भरपाई भी करेगी। आज दुष्प्रचार फैलाने वाली कांग्रेस को वह दिन नहीं भूलना चाहिए जब उनके शासनकाल में किसानों के पास राहत राशि के रूप में एक-एक रुपए ,पांच-पांच रुपए और 10 रुपए के चेक आते थे और किसानों को मुआवजा प्राप्त करने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था लेकिन आज परिदृश्य बदला है। आज केंद्र की मोदी सरकार और मध्य प्रदेश के डॉक्टर मोहन यादव सरकार में किसने की बातों को समस्याओं को तत्काल समझा जाता है और निराकरण के तत्काल समाधान किए जाते हैं।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि किसानों ने ट्रैक्टर रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का दिल की गहराई से आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने किसानों की स्थिति को तत्काल समझा और तुरंत सर्वे के आदेश जारी कर दिए। आज तत्काल लिए गए निर्णय का प्रभाव यह रहा की किसानों के खातों में राहत राशि के तौर पर कम से कम ₹5000 से 40000, ₹60000 की राशि किसानों को प्राप्त हो चुकी हैl

 

श्री दीक्षित ने कहा आज जब भाजपा के बैनर तले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव किसानों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं तो कांग्रेस को अपना भविष्य लगभग समाप्त दिखाई दे रहा है और इसीलिए वह किसानों के बीच भ्रम पैदा करने का कार्य कर रही है।

 

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह महुआ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भाजपा की केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश की राज्य सरकार किसानों के हर कदम पर मुस्टर्डी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। तत्काल मुआवजा राशि किसानों के खाते में आते देख कांग्रेसी बौखला गए हैं और वह किसानों की तुलना ऊंट से कर रहे हैं। मैं मंच के माध्यम से कांग्रेस को चेतावनी देता हूं कि वह किसान को किसान ही रहने दे अन्यथा वे जिले में कहीं भी अपना मुंह छुपा नहीं पाएंगे।

 

कार्यक्रम में मुआवजा राशि प्राप्त करने वाले किसानों ने मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा कि सोयाबीन की फसल चौपट होने से संकट की घड़ी में राहत दी है

 

 

ट्रैक्टर रैली में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण अनिल कियावत, मुकेश काला, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, जिला महामंत्री गण शिवराज सिंह राणा,विजय सुराणा, महेश जूनवाल, जिला पदाधिकारी गण गौरव अग्रवाल, विनय दुबेला,सुनील जैन, प्रीतेश चावला, आशीष गुप्ता, अंकित सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री योगेन्द्र सिंह चुंडावत (राजा बन्ना) सहित मंडल अध्यक्ष गण और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी गण एवं मुआवजा प्राप्त करने वाले सैकड़ो किसान बंधु उपस्थित थे। मिडिया प्रभारी एवं नगर पालिका सभापति नीलेश जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री शिवराज सिंह राणा ने किया और आभार प्रगतिशील कृषक कमलेश आर्य ने माना।