
पढ़ना जारी रखें
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बरा निवासी ग्याप्रसाद पुत्र धनीराम पटेल उम्र 40 वर्ष की बेटी का विवाह था जहां रात भर घर में खुशियों का माहौल रहा और विवाह की रस्में अदा होती रहीं। सुबह बेटी की विदाई के बाद जब ग्याप्रसाद बेटी को भेंट की गई सामग्री को पिकअप वाहन में रखवा रहा था तभी पिकअप के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया।
घटना के बाद परिजन ग्याप्रसाद को सीधे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तो वहीं घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।