Female Ranger Threatened : DFO ने महिला रेंजर को सरेआम गाली दी  

वन मंडल के सभी जूनियर कर्मचारी DFO के खिलाफ एकजुट  

929
Female Ranger Threatened

Female Ranger Threatened : DFO ने महिला रेंजर को सरेआम गाली दी  

Bhind : बरही में आयोजित एक कार्यक्रम में वन मंडल के अफसरों में विवाद हो गया। सार्वजनिक स्थल पर DFO बीएस होतगी (BS Hotgi)ने एक महिला Ranger सपना बिसारिया (Sapna Bisariya) के साथ अभद्रता की, उन्हें गालियां दी। बताते हैं कि नौकरी से निकलवाने की धौंस भी दी गई।

वन मंडल के कर्मचारियों के अलावा गांव वालों ने भी ये हंगामा करीब पौन घंटे तक देखा। वन मंडल के जूनियर कर्मचारियों ने एक पंचनामा तैयार कर आरोप पत्र बनाया और मामले की पूरी जानकारी वरिष्ठ अफसरों (Senior Officers) को भेजी है।

वन विभाग के अधिकारी बरही में वन मंडल की कार्यशाला में भाग लेने गए थे। रेंजर सपना बिसारिया (Sapna Bisariya) ने DFO बीएस होतगी (BS Hotgi) के खिलाफ न्यायालय में याचिका लगाई है।

इस याचिका का जवाब देने में DFO को पसीना आ रहा है। कार्यशाला में DFO और महिला Ranger आमने-सामने आ गए तो बात फिर बढ़ गई। DFO ने महिला Ranger को धमकाया और गाली गलौज की।

Female Ranger Threatened

इस मामले पर वन मंडल के जूनियर कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। बताते  सभी ने DFO BS Hotgi के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
25 जुलाई को मानपुरा बीट के आरक्षकों ने अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को DFO के मौखिक आदेश पर बीट आरक्षकों ने छोड़ दिया।

इसके बाद अफसरों में झड़प हो गई। DFO ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने के मामले में दोषी ठहराया। Ranger Sapna Bisariya का तीन महीने का वेतन रोक दिया गया।

हरेक को जानना जरूरी है,’विंध्यप्रदेश’ की हत्याकथा

7 वन आरक्षक में जीतेंद्र यादव, अजय नरवरिया, सोनू शाक्य (जबकि, दोनों छुट्टी पर थे) पवन आर्य, विजय प्रताप, प्रदीप कुमार की दो-दो वेतन वृद्धि रोक दी गई। इसके अलावा वन आरक्षक नीरज शर्मा का निलंबित कर दिया गया।