
पढ़ना जारी रखें

जानकारी मुताबिक गुटखा व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल (पप्पू अग्रवाल) जो अपने नौगांव रोड स्थित गोदाम से अपने घर कार से जा रहे थे तभी दोपहर लगभग 12 बजे करीब 2 मोटर सायकिल पर सवार 4 नकाबपोशों ने कार को रोककर कट्टा अड़ा कर कार का कांच तोड़कर व्यापारी का रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग खड़े हुए।
व्यापारी के अनुसार बैग में तकरीबन 7 लाख रूपये थे। व्यापारी ने जब DIG बँगले में तैनात संतरी को वारदात के बारे में बताया तो उसने 100 डायल पर मोबाइल लगाने की सलाह दे दी। यह वारदात उस जवाहर मार्ग पर घटित हुई जहां हर समय जाम के हालात रहते हैं।
वहीं घटना और मामले की जानकारी लगने पर पुलिस जांच और कार्यवाही में जुट गई है।