WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

SAS Promotion: राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारी पदोन्नत, मिला वरिष्ठ से प्रवर श्रेणी वेतनमान

WhatsApp Image 2024 08 18 At 15.25.30

SAS Promotion: राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारी पदोन्नत, मिला वरिष्ठ से प्रवर श्रेणी वेतनमान

भोपाल: राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों को पदोन्नत किया हैं। दरअसल यह पदोन्नति क्रमोन्नति के रूप में है और इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार अब ये अधिकारी वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत हो गए हैं।

यह सभी अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा में 2014 बैच के अधिकारी हैं।

पढ़ना जारी रखें

इन अधिकारियों के नाम हैं:

शैलेंद्र कुमार हिनोतिया संयुक्त कलेक्टर बैतूल, देवकीनंदन संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर,श्रीमती वंदना जाट संयुक्त कलेक्टर नरसिंहपुर और राजेश शाह संयुक्त कलेक्टर नीमच।

बता दें कि इस वेतनमान के बाद अब वह अपर कलेक्टर श्रेणी में आ गए हैं।

इस संबंध में राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।