ड्रग तस्कर यासीन पर अब कोहेफिजा में दर्ज हुई FIR 

274

ड्रग तस्कर यासीन पर अब कोहेफिजा में दर्ज हुई FIR 

भोपाल: भोपाल क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में ड्रग तस्कर यासीन अहमद उर्फ मछली और उसके गुर्गो के खिलाफ अब कोहेफिजा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि यासीन अपने गुर्गो के साथ मिलकर चाकू की नोंक पर उसका अपहरण कर लिया था और चलती कार में उसके साथ जमकर मारपीट की थी। पुलिस का कहना है कि यासीन अभी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि उसके साथी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रजी खान ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी कॉलेज का छात्र है। इंस्टाग्राम पर यासीन कुछ लड़कियों को परेशान करता था। इसलिए उसे लड़कियों ने ब्लॉक कर दिया था। यासीन को शक था कि रजी के कहने पर लड़कियों ने उसे ब्लॉक किया है। इसी बात को लेकर यासीन ने अपने साथी अजय और फारूख के साथ रजी के पास पहुंचा और चाकू नोक पर उसे अपनी स्कारर्पियो कार क्रमांक एमपी 04 जेडएल 0999 में बंधक बना लिया। इतना ही दिनभर पूरे शहर में घुमाया और उसके चलती कार जमकर मारपीट की और उस पर पिस्टल भी अड़ा दी थी। साथ ही उसे धमकाया कि अगर उसने किसी भी थाने में उसके खिलाफ शिकायत की तो उसने की हत्या कर दी जाएगी। दहशत में आया युवक शिकायत करने की हिम्मत तक नहीं जुटा सकता था।

यासीन के मोबाइल से मिले थे वीडियो क्लिप

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच को यासीन के मोबाइल से कई वीडियो क्लिप मिले थे। उनके क्लिप में रजी खान को भी क्लिप मिला था। जिसमें रजी खान के साथ यासीन चलती गाड़ी में मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने रजी की पहचान कर उसकी काउंसलिंग की। जिसके बाद छात्र केस दर्ज कराने के लिए तैयार हुआ। पुलिस का कहना है कि अब यासीन के गुर्गो की तलाश की जा रही है।