
Fire in Oil Tanker : रतलाम में रिफाइंड तेल से भरे टैंकर में आग लगने से हड़कंप!
डायल-112 व फायर ब्रिगेड की सक्रियता से नियंत्रण कोई जनहानि नहीं!
Ratlam : जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरवन एवं सैलाना के बीच घाट पर एक रिफाइंड तेल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर अहमदाबाद कड़ी से रिफाइंड तेल भरकर रतलाम की और जा रहा था। जिसकी सूचना भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम के डायल-112 नम्बर पर 27- फरवरी- 26 को रात्रि 12:25 बजे प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही सैलाना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन तत्काल मौके पर रवाना किया गया एवं फायर टीम को सूचना दी गई। डायल-112 स्टाफ सउनि वीर सिंह देवड़ा, आरक्षक मुरली कटारिया एवं पायलट जीवन खराड़ी ने मौके पर पहुंचकर फायर टीम के साथ संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे पुनः टैंकर में आग लगने की सूचना मिलते ही डायल-112 जवान आरक्षक पाटीदार एवं पायलट युसूफ शाह ने मौके पर पहुंचकर फायर टीम की सहायता से आग बुझाई। एफआरव्ही टूलकिट की सहायता से ऑइल को निकलने के लिए रास्ता बनवाया गया, डायल-112 जवानों एवं फायर टीम की त्वरित कार्रवाई और समन्वय के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर नियंत्रण पाया गया!





