WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

First Bhagoriya : चार गांव में आज भगोरिया हाट लगा, पर भीड़ कम रही!

कहीं उत्साह ज्यादा तो कहीं अव्यवस्था का आलम!

1827
WhatsApp Image 2023 03 01 At 6.02.30 PM 696x370

First Bhagoriya : चार गांव में आज भगोरिया हाट लगा, पर भीड़ कम रही!

अलीराजपुर से अनिल तंवर की रिपोर्ट

Alirajpur : आलीराजपुर जिले में भगोरिया का आगाज आज से हो गया। चांदपुर, खट्टाली, बोरी और मथवाड में पहला भगोरिया हाट भरा। आमतौर पर पहले 2-3 भगोरियों में अपेक्षाकृत कम भीड़ होती है। फिर जैसे-जैसे परवान चढ़ता है मस्ती, मांदल की थाप, बांसुरी की तान पूरे शबाब पर नजर आती है।

चांदपुर भगोरिया में अव्यवस्था भी नजर आई। जगह की कमी और सही पूर्व योजना के अभाव ने दर्शा दिया कि सुनियोजित तरीके से किया गया कार्य अलग ही होता है। मथवाड का क्षेत्र नर्मदा किनारे घने जंगलों में तथा दुर्गम है, फिर भी यहाँ के मान से भगोरिया ठीक रहा। खट्टाली में नगरीय होने से यह सामान्य सा रहा।

WhatsApp Image 2023 03 01 at 6.02.31 PM

बोरी में भी भीड़ कम रही। फिर भी अन्य स्थानों से यहाँ का भगोरिया कलरफुल और मस्तीभरा रहा। यहाँ के संजय गांधी बताते है कि आज यह पहला भगोरिया होने से ज्यादा भीड़ नहीं रही। जबकि, यहाँ हमेशा भारी भीड़ और बहुत सारे मांदल टोलियाँ आती है।

इन सभी जगह के भगोरिए वैसे भी लोकप्रिय नहीं होने से बाहरी फोटोग्राफर यहाँ आना कम पसंद करते हैं। आने वाले भगोरिया में जरूर उल्लास और उमंग नजर आएगा।