WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

First Installment Tomorrow : कल पहली बार ‘लाड़ली बहनों’ के खातों में हजार रूपए आएंगे!

हर जगह बना उत्सवी माहौल, इंदौर में बहनों ने सजाई हाथों में मेहंदी!

WhatsApp Image 2023 06 09 At 5.15.31 PM 696x402

First Installment Tomorrow : कल पहली बार ‘लाड़ली बहनों’ के खातों में हजार रूपए आएंगे!

Indore : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती और नर्मदापुरम के गौरव दिवस (28 जनवरी 2023) को प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ शुरू करने की घोषणा की थी। योजना के तहत सभी वर्गों की गरीब बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे। इस घोषणा पर कल 10 जून से अमल हो रहा है। कल सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पहली बार एक हजार रुपए जमा कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत यदि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है, तो वह पहले की तरह मिलता रहेगा। प्रदेश में लाड़ली बहनों को 10 जून का इंतजार है। इस दिन उनके बैंक खातों में पैसा आने की खुशी अलग-अलग तरीके से अभिव्यक्त होगी। बताशे, आतिशबाजी और व्यंजनों से 10 जून को यादगार बनाया जाएगा।

इंदौर में महिलाओं ने हाथों में मेहंदी बनाई, जिस पर लाड़ली बहना लिखा है। इस दिन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी है। इंदौर शहर के सभी 85 वार्डों सहित जिले की सभी 334 ग्राम पंचायतों में 10 जून की शाम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में एक साथ कार्यक्रम आयेाजित होंगे। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जबलपुर से वर्चुअली रूप से जुड़ेंगे।

WhatsApp Image 2023 06 09 at 5.15.33 PM

कल का दिन यादगार होगा

लाड़ली बहनों के जीवन में यह यादगार दिन होने वाला है। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करने और अपनी खुशियों की अभिव्यक्ति के लिए अपने-अपने स्तर पर व्यापक तैयारियां की है। आज महिलाओं ने घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को पीले चावल देकर इन कार्यक्रमों में आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि स्वयं तो एक हजार रूपए मिलने की खुशी का इजहार करे ही साथ में दूसरों की खुशियों में भी एक साथ शामिल होवें। इन कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए महिलाओं ने आज मेंहदी के रंग लाड़ली बहनों के संग कार्यक्रम भी गांव-गांव आयोजित किए। इसमें उन्होंने लाड़ली बहना की थीम पर गांव की चौपाल तथा घरों पर एकत्रित होकर सामुहिक रूप से मेंहदी रचायी। मेंहदी रचाकर वे इन कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए बेहद उत्साहित है।

लाड़ली बहना की थीम पर आकर्षक रंगोली

आज महिलाओं ने गांव-गांव में एकत्रित होकर भजन और लोकगीत भी गाकर अपनी खुशियां मनाई। इन कार्यक्रमों में सामाजिक सौहार्द और समरसता का बेहतर उदारहण भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही महिलाओं ने 10 जून के कार्यक्रम के लिए लाड़ली बहना की थीम पर आकर्षक रंगोलियां बनाई जाएगी। जिले में शाम ढलते ही कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात बहनों ने घर-घर दीप जलाने की तैयारियां भी कर रखी है। कई जगह आतिशबाजी करने का कार्यक्रम भी है। कार्यक्रमों के दौरान सांस्कृतिक और लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी होंगी।

WhatsApp Image 2023 06 09 at 5.15.32 PM

कहां क्या उत्सव होंगे

उज्जैन जिले की कई पंचायतों में नुक्कड़ नाटक होंगे। मंदसौर में कलश यात्रा निकलेगी और दीपोत्सव मनाया जाएगा। विदिशा के कई गाँवों में बताशे बाँट कर, महिलाओं को साफा बांध कर और आतिशबाजी के साथ 10 जून के ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाया जाएगा। दतिया में बहनों ने आनंद उत्सव मनाने का सोचा है। महिलाएं घर से व्यंजन बनाकर लाएंगी, बच्चे सितोलिया और अन्य स्थानीय खेल खेलेंगे। सब मिल बैठकर बैंड और डीजे के साथ उत्सवी वातावरण में व्यंजनों का आनंद लेंगे। टीकमगढ़ में लोक गीतों का कार्यक्रम रखा गया है। लगभग सभी जिलों में 10 जून पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम कर बहनें अपनी खुशी जाहिर करेगी।