First Time Special CP In Mumbai: मुंबई पुलिस में पहली बार स्पेशल कमिश्नर पुलिस 

992
DPC For IPS Promotion:

First Time Special CP In Mumbai: मुंबई पुलिस में पहली बार स्पेशल कमिश्नर पुलिस 

मुंबई: मुंबई के इतिहास में पहली बार मुंबई पुलिस में स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस को महाराष्ट्र सरकार ने पदस्थ किया है।

भारतीय पुलिस सेवा के 1994 बैच के अधिकारी देवेंद्र भारती को महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस का स्पेशल कमिश्नर बनाया है।

उनके पावर क्या होंगे, इसके बारे में मुंबई कमिश्नर ऑफिस को निर्देश दिए गए हैं।

माना जा रहा है कि ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस, ईओडब्ल्यू विंग, लॉ एंड ऑर्डर और अन्य महत्वपूर्ण ब्रांच की रिपोर्ट स्पेशल कमिश्नर को दी जाएगी।

बता दें कि वर्तमान में मुंबई में विवेक फनसालकर पुलिस कमिश्नर हैं जो 89 बैच के IPS अधिकारी हैं। वे पिछले 29 जून से इस पद पर कार्यरत हैं।