WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Flat Seal : सैक्स रैकेट के सरगना का फ्लैट सील 

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम सतना रवाना

Flat Seal : सैक्स रैकेट के सरगना का फ्लैट सील

Indore : रविवार रात सेक्स रैकेट के जिस अड्डे पर पुलिस ने कार्रवाई की थी, मंगलवार को आरोपियों के उस फ्लैट को सील कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रैकेट चलाने वाले सरगना संतोष ठाकुर ने यह फ्लैट किराए पर लिया था। उसे एक साल के लिए सील कर दिया गया। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम सतना रवाना की गई है।

मुख्य आरोपी के पकड़ाने के बाद पुलिस इंदौर में रहने वाली युवतियों को लेकर जानकारी इकट्ठा करेगी। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के मुताबिक नवलखा के इंदिरा कॉम्प्लेक्स स्थित फ्लैट को मंगलवार को पुलिस ने सील कर दिया। यहां रविवार को भंवरकुआ पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा था। जिसमें मुंबई, लातूर, कोलकाता और भोपाल की लड़कियां यहां मिली थी। यहां से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया था। इस मामले में दीपक चौरसिया निवासी सतना, अविनाश निवासी रीवा और महेश मित्तल निवासी खातेगांव पर भी कार्रवाई की गई है।

मास्टर मांइड संतोष ठाकुर निवासी सतना यहां लड़कियों को लेकर आता था। यहां लड़कियां इवेंट, मॉडलिंग और फैशन डिजाइनर का कोर्स करने की बात कर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक संतोष ठाकुर की अभी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम सतना रवाना की गई है। वहीं फ्लैट मालिक की जानकारी भी निकाली गई है। लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें नौकरी के लिए इंदौर लेकर आया गया था। यहां उन्हें बाद में गंदे काम में धकेल दिया। पुलिस संतोष के पकड़ाने के बाद युवतियों से उसका सामना भी करवाएगी।