Food Poisoning: खरगोन जिले में 40 लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार

577

Food Poisoning: खरगोन जिले में 40 लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार

आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र के राजपुरा और छटलगांव के बीच रेणुका माता के मेले मे मटका कुल्फी खाने से करीब 40 लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार हो गये।

पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त की शिकायत के बाद नागझिरी, राजपुरा, छटलगांव, बडगांव, घट्टी और बलगांव के लोगो को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि राजपुरा और छटलगांव के बीच स्थित रेणुका माता मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। बताया जा रहा है की मटका कुल्फी खाने के बाद देर रात करीब 40 लोग फूड पाॅयजनिंग के शिकार हो गये। जिसमे 16 बच्चे भी शामिल है। दो बच्चो को छोडकर सभी मरीजो की हालत स्थिर बताई जा रही है।

देर रात एक बजे के बाद सभी मरीजो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साथ बडी संख्या मरीजो की खबर मिलने से हडकंप मच गया। मरीजो के एक साथ पहुंचने पर अफरा तफरी मच गई थी।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिह परिहार, मेनगांव टीआई दिनेश कुशवाह, आरएमओ डाॅ दिलिप सेप्टा सहित एक दर्जन डाॅक्टर, प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये थे।

उल्टी दस्त के शिकार जिला अस्पताल में भर्ती मरीज दिनेश कुशवाह ने मीडिया को बताया की रेणुका माता के मेले में मटका कुल्फी खाने से उल्टी दस्त के साथ पेट दर्द हो रहा है। तीन साल की बच्ची भी भर्ती है। हमने दोनो ने कुल्फी खाई थी।

इधर जिला अस्पताल के आरएमओ डाॅ दिलिप सेप्टा ने मीडिया को बताया की कुल्फी खाने से ग्रामीण फूड पाॅयजनिंग के शिकार हुए है। करीब 40 मरीज भर्ती हुए है जिनमे 16 बच्चे शामिल है। दो बच्चो को छोडकर सभी की हालत स्थिर है। सभी की हालत खतरे से बाहर होने पर रैफर नही किया जा रहा है। फूड पाॅयजनिंग की खबर के बाद जिला अस्पताल मरीजो को लेकर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष का कहना था की मेले के दौरान कलगी तुर्रा कार्यक्रम चल रहा उल्टी दस्त की सूचना मिलने पर मरीजो को जिला अस्पताल लाये है। मटका कुल्फी खाने से फूड पाॅयजनिंग की घटना हुई है। सभी मरीजो का उपचार चल रहा है। मरीजो को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर है।