WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Animal Cruelty By Women : रतलाम में कुत्ते के पिल्ले को रस्सी से बांध 2 महिलाओं ने स्कूटी से घसीटा!

1308

Animal Cruelty By Women : रतलाम में कुत्ते के पिल्ले को रस्सी से बांध 2 महिलाओं ने स्कूटी से घसीटा!

Ratlam : शहर की लालबाग एवेन्यू कॉलोनी में 2 महिलाओं द्वारा मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शहर भर के पशुप्रेमियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कॉलोनी में जब इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब क्षेत्रीय रहवासियों ने आवाज लगाकर इन महिलाओं को रोका भी लेकिन वह स्कूटी भगाती रही, इन दोनों महिलाओं में से एक स्कूटी चला रहीं थीं तो पीछे बैठी दुसरी महिला कुत्ते के पिल्ले को रस्सी से बांधकर स्कूटी से घसीट रही थी। इन्होंने पिल्ले को 200 मीटर तक घसीट पिल्ला दर्द से कराह रहा था लेकिन इन दोनों महिलाओं पर जरा भी असर नहीं हो रहा था और यह बेतहाशा स्कूटी भगाती गई थी।

इस वीडियो को देखकर शक्ति नगर निवासी समाजसेवी विजय मीणा एवं अदिति मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र थाना पर दोनों महिलाओं दीपिका पाटीदार और पूजा पांचाल के विरुद्ध FIR दर्ज कराई। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरुद्ध पशु क्रूरता अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा- 11 और पशु क्रूरता से जुड़ी BNS की धारा 325 में केस दर्ज किया है एक और जहां इन निर्दयी महिलाओं ने यह दिल को दहलाने का काम किया तो वहीं दूसरी और शिकायतकर्ताओं ने घायल पिल्ले को जिसे काफी गंभीर चोट लगी थी खोजकर उसका उपचार कराया!