WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

नमकीन क्लस्टर से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पाम आयल, नमकीन सेव, साइट्रिक एसिड के नमूने लिए!

WhatsApp Image 2024 02 27 At 12.10.24 AM

नमकीन क्लस्टर से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पाम आयल, नमकीन सेव, साइट्रिक एसिड के नमूने लिए!

Ratlam : जिले में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई जारी हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने प्राप्त किया जा रहें हैं जो जांच के लिए भोपाल राज्य स्तरीय प्रयोगशाला को भिजवाए जाते हैं।

इस अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया तथा ज्योति बघेल द्वारा शहर के करमदी रोड़ स्थित रतलाम नमकीन क्लस्टर में महक कसेरा फूड इंड्रस्ट्रीज की जांच कर नमूने प्राप्त किए गए। मिलावट की शंका में नमकीन निर्माण के लिए संग्रहीत किया गया 180 किलोग्राम पाम आयल जप्त किया। इसके अलावा नमकीन सेव, नमकीन मिक्चर तथा नमकीन निर्माण में प्रयुक्त होने वाला साइट्रिक एसिड के नमूने भी लिए गए। साथ ही अधिकारियों ने बेसन, मूंगफली के दाने, बारिक सेव, हल्दी पाउडर तथा सेव की मिर्च के नमूने भी जांच हेतु लिए!