Foot Bridge Collapse: उधमपुर में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिरा, 62 घायल!

5 गंभीर घायलों को जम्मू रेफर किया गया, 25 जिला अस्पताल में भर्ती!

403

Foot Bridge Collapse: उधमपुर में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिरा, 62 घायल!

Jammu : शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में बैसाखी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हुआ। उधमपुर जिले में एक फुटब्रिज गिरने से कई बच्चों समेत करीब 60 से 62 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उधमपुर के गांव में बैसाखी का त्योहार मनाया जा रहा था। इस मौके पर कई श्रद्धालु यहां इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

उधमपुर की DM ने कहा कि हादसे में 62 लोग घायल हुए। 25 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ब्रिज गिरने के बाद आधे घंटे में इलाके से निकासी की गई। गंभीर हालत में 5 घायलों को जम्मू रेफर किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चेनानी नगर पालिका के अध्यक्ष माणिक गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में 80-85 लोगों को चोटें आई हैं। 20-25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 6-7 लोगों को हमने जिला अस्पताल रेफर किया है। उनकी हालत गंभीर है।