नए हिंदूवादी राष्ट्रीय संगठन राग का गठन, हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि महाराज बने अध्यक्ष

578

Lucknow: जाति एवं संप्रदाय पर आधारित कानूनों के स्थान पर देश के सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून, भारत की सनातन संस्कृति का पोषण एवं रक्षा, गोवंश का पालन एवं सुरक्षा, देश के विकास के लिए एक समान जनसंख्या नियंत्रण कानून, देश के सभी नागरिकों के लिए जाति धर्म भाषा क्षेत्र एवं लिंग के भेदभाव के बिना एक समान कानून, नियम एवं योजनाएं. देश से भ्रष्टाचार की समाप्ति तथा स्वतंत्र लोकपाल की नियुक्ति,

आरक्षण केवल एक बार एवं वह भी जाति के बजाय आर्थिक आधार पर, किसी भी शैक्षणिक संस्थान जैसे कॉलेज स्कूल हॉस्टल मदरसे आदि में 50% से अधिक उस वर्ग के लिए आरक्षण ना हो शेष 50% अनारक्षित होता कि उन संस्थाओं में धर्मांधता एवं जातिवाद के बजाय राष्ट्रीयता का पोषण हो।

बेरोजगारी एवं महंगाई तथा छोटे राज्यों के गठन जैसे मुद्दे को लेकर इस गठबंधन का गठन किया गया है. इनका प्रमुख मुद्दा यह है कि हिंदुस्तान को हिंदुओं का होमलैंड घोषित किया जाए क्योंकि दुनिया में ईसाई एवं मुस्लिमों के लिए 50 से अधिक देश है जबकि हिंदुओं पर दुनिया के 195 देश में कहीं भी कार्रवाई होती है तब वह केवल भारत का मुंह देखते हैं। यह कि भाजपा समाज को जातियों में बांट रही है तथा हिंदूवाद एवं छद्म राष्ट्रवाद की बात कर रही है और कांग्रेस और समाजवादी जैसी पार्टियां धर्म और जाति के नाम पर संतुष्टि करण का खेल खेल रही है।

इन सब बातों को लेकर लखनऊ में कल कुछ समान राजनीतिक विचार वाले राजनीतिक दलों की एक बैठक हुई जिसमें सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हीरालाल त्रिवेदी पूर्व आईएएस, समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह चंदेल, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव आशीष, आरक्षण मुक्ति दल के अध्यक्ष आलोक पांडे तथा सपाक्स पार्टी प्रदेश के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष परशुराम तिवारी संगठन सचिव बी पी तिवारी एवं राष्ट्रीय सचिव रामाशीष राय उपस्थित रहे।

Also Read: आशंका से परे इस बार का PM सम्बोधन 

सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि दिल्ली में विगत 21 नवंबर को हुई बैठक में एक नए राष्ट्रीय गठबंधन राग का गठन किया गया है। हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि महाराज इसके अध्यक्ष होंगे। उक्त गठबंधन में अभी तक बैठक में शामिल राजनीतिक दलों के अतिरिक्त अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष हरि नारायण मिश्र, बुंदेलखंड विकास दल के अध्यक्ष अरुण सिंह चंदेल, बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल भी इस गठबंधन में शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं,

कुछ और राजनीतिक दलों की सहमति एक सप्ताह में प्राप्त हो जाएगी। उक्त गठबंधन राग अपने मुद्दों को लेकर एक वर्कशॉप 8 या 9 जनवरी को लखनऊ में आयोजित करेंगे जिसमें देश भर से समान विचारधारा वाले सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिसे स्वामी चक्रपाणि महाराज एवं कुछ संत एवं सामाजिक संगठनों के प्रमुख संबोधित करेंगे।

त्रिवेदी ने कहा कि शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धवजी ठाकरे को भी संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है जिसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में शीघ्र ही मुंबई जाएगा।