रेमंड को ग्लोबल ब्रांड बनाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

77

रेमंड को ग्लोबल ब्रांड बनाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

मुंबई: रेमंड को ग्लोबल ब्रांड बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन हो गया है. विजयपत सिंघानिया ने साल 1980 में रेमंड की बागडोर संभाली थी. उनकी अगुवाई में इस ग्रुप में जबरदस्त बदलाव आया.

उन्होंने पारंपरिक ऊनी कपड़ों के उत्पादन से आगे बढ़कर सिंथेटिक कपड़ों, डेनिम और यहां तक कि हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी कदम रखा. उनकी लीडरशिप में रेमंड को एक छोटी सी मिल से एक ग्लोबल साम्राज्य में बदलने में सफलता हासिल की. आज रेमंड ग्रुप का बिजनेस कपड़ा, रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग और कंज्यूमर केयर जैसे क्षेत्रों में फैला है. रेमंड लिमिटेड इसकी फ्लैगशिप कंपनी है.

विजयपत सिंघानिया की गिनती कभी देश के टॉप रईसों में होती थी. वह मुंबई में जेके हाउस में रहते थे जो मुकेश अंबानी के एंटीलिया से भी ऊंची बिल्डिंग है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ एक जमाने में 12,000 करोड़ रुपये थी. लेकिन उनकी जिंदगी में साल 2015 में एक बड़ा मोड़ आया. उन्होंने रेमंड लिमिटेड में अपनी पूरी हिस्सेदारी यानी करीब 37 प्रतिशत शेयर अपने बेटे गौतम सिंघानिया को ट्रांसफर कर दिए. उस समय केवल उन शेयरों की कीमत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी.