महिदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 19 जून को एक जनसभा को सम्बोधित कर करेंगे चुनावी शंखनाद

पूर्व सांसद गुड्डू का दावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी होंगे कांग्रेस में शामिल

743

महिदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 19 जून को एक जनसभा को सम्बोधित कर करेंगे चुनावी शंखनाद

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने उज्जैन के एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 19 जून को महिदपुर में एक जन सभा को सम्बोधित कर उज्जैन जिले में चुनावी शंखनाद करेंगे।पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू का दावा किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे।

कमलनाथ ‘पर्दाफाश कार्यक्रम’ के लिए करीब तीन घंटे तक महिदपुर में रहेंगे। भाजपा का पर्दाफाश किया जाएगा। भाजपा ने 1000 रुपए देने के नाम पर लाडली बहना को धोखा दिया। कई महिलाओं के खाते में राशि नहीं गई।

उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जमकर निशाना साधा। गुड्डू ने कहा कि सिंधिया के कारण ही मैं बीजेपी में गया था, उस दौरान कभी भी राहुल गांधी या सोनिया गांधी के बारे एक भी बयान नहीं दिया था। मेरा विवाद सिर्फ सिंधिया से था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की कांग्रेस में वापसी की कोई संभावना नहीं है, उन्होंने कांग्रेस की सरकार गिराई थी। सिंधिया की कांग्रेस में वापसी नहीं हो सकती। अगर सिंधिया कांग्रेस में आने की सोचते हैं उनका विरोध किया जाएगा। लेकिन कार्यकर्ताओं के लिए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं और वहां उनका दम घुट रहा है, उनके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। वे लोग फिर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।