WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Dr. G.S. Kaushal: पूर्व संचालक कृषि डॉ. जी.एस. कौशल का आकस्मिक निधन

571

Dr. G.S. Kaushal: पूर्व संचालक कृषि डॉ. जी.एस. कौशल का आकस्मिक निधन

भोपाल: आज सुबह डॉ. जी.एस. कौशल, पूर्व संचालक कृषि (मध्यप्रदेश), का आकस्मिक निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। डॉ. कौशल देश के प्रख्यात जैविक खेती विशेषज्ञ तथा कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते थे।
डॉ. जी.एस. कौशल ने मध्यप्रदेश में जैविक खेती को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने किसानों तक जैविक कृषि की अवधारणा पहुँचाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने तथा नवाचारों को प्रोत्साहित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे लगभग 9 वर्षों तक संचालक, कृषि के पद पर कार्यरत रहे।
अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. कौशल ने दूरदर्शी सोच के साथ कृषि विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। वे किसानों के बीच अपनी सरल कार्यशैली और व्यावहारिक मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय रहे।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने अंतिम समय तक किसानों को मार्गदर्शन देना जारी रखा। मध्यप्रदेश में जैविक खेती एवं कृषि प्रशासन के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि वे देश के प्रथम ‘जैविक हाट’ के प्रणेता भी रहे। इस पहल के माध्यम से जैविक उत्पादों को बाज़ार से जोड़ने और किसानों को प्रत्यक्ष लाभ दिलाने की दिशा में ठोस आधार तैयार हुआ।
डॉ. जी.एस. कौशल का निधन प्रदेश के कृषि विज्ञान लिए एक अपूरणीय क्षति है। mediawala परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।