
मंदसौर जिला सहकारी बैंक की बड़ी उपलब्धि – शत-प्रतिशत ऋण वसूली चुका कर जिले की तीन सहकारी संस्थाओं के 2734 सदस्यों ने रचा नया कीर्तिमान
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर / किसानों ग्रामीणों ओर प्राथमिक सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रबंधन ने मिलकर ऋण वसूली करने में रेकॉर्ड बनाते हुए प्रदेश भर में विशिष्ट पहचान बनाई है । जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मंदसौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कच्छारा से प्राप्त जानकारी अनुसार मंदसौर नीमच जिले में बीते समय अतिवृष्टि सूखा मावठा ओलावृष्टि जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी किसानों ग्रामीणों ओर संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाएं (पैक्स) पानपुर, संधारा एवं कनावटी ने सदस्य स्तर पर शत-प्रतिशत ऋण वसूली कर जिले में सहकारिता क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
इन संस्थाओं की उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ ही मंदसौर जिले ने ऋण वसूली के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
🔸100% वसूली वाली संस्थाएं🔸
▶️ पैक्स पानपुर शाखा डिगावमाकी के कुल 1023 कृषक द्वारा उनकी कुल मांग 581.65 लाख के विरुद्ध शत-प्रतिशत ऋण अदायगी की गई।
▶️पैक्स नीमच जिले की कनावटी शाखा नीमच शहर के कुल कृषक 1176 के द्वारा उनकी कुल मांग – 498.34 लाख के विरुद्ध शत-प्रतिशत ऋण अदायगी की है।
▶️पैक्स मंदसौर जिला मुख्यालय से सबसे अधिक दूरी पर स्थित संधारा शाखा भानपुरा के कुल कृषक 535 के द्वारा उनकी कुल मांग –
433.18 लाख के विरुद्ध शत प्रतिशत वसूली की गई है।
यह एक रेकॉर्ड है जब जिले भर के 2734 कृषक सदस्यों द्वारा ऋण वसूली जमा करते हुए शत प्रतिशत चुकाए हैं ।
शत-प्रतिशत ऋण वसूली का यह लक्ष्य संस्थाओं के कुशल प्रबंधन, कर्मचारियों की अथक मेहनत, कृषक सदस्यों के सक्रिय सहयोग तथा बैंक की प्रभावी कार्ययोजना का परिणाम है। पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में सहकारिता की सशक्त एवं प्रभावी कार्यप्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बैंक प्रशासक एवं कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के सतत मार्गदर्शन मानिटरिंग एवं निर्देशों तथा अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक मंदसौर प्रबंधन द्वारा आभार व्यक्त किया मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कच्छारा ने बताया कि मंदसौर बैंक को विपरीत परिस्थितियों में यह उपलब्धि प्राप्त हुई है जो प्रेरित करेगी
बैंक प्रबंधन ने इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं के प्रबंधकों, कर्मचारियों एवं सभी कृषक सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले की अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।





